Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन

“सुशासन की दिशा में सरकार और कठोर निर्णय लेने वाली है” : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने अनेक राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का डिजीटल हस्तांतरण किया। देश के 1500 से अधिक स्थानों से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में लोग जुड़े थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 89 हजार 695 किसानों को 177.94 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पंतनगर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति, कार्य व्यवहार लागू हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनियां में बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं विश्व के स्वीकार्य एवं लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से हर व्यक्ति का चूल्हा जलता रहा। सस्ता गल्ला से सम्बन्धित राशन की समस्या को दूर करने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को बहुत ही सरलता से लागू किया गया है, जिससे जनता को राशन लेने में बहुत आसानी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुशासन की दिशा में सरकार और कठोर निर्णय लेने वाली है। जनता की समस्याओं का सरलता से निराकरण हो, इसके लिए अधिकारियों को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से भारत सरकार के नौ मंत्रालयों की सोलह योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है।

जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने जनता दर्शन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग/शिरकत करने वाले गणमान्यों एवं उच्चाधिकारियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का अवलोकन/निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को कराया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जनपद देहरादून के लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए जिनमें कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी अनिल कुमार नौटियाल, राजेश कुमार, ओम प्रकाश लखेड़ा, प्रताप सिंह। जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के लाभार्थी श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, श्रीमती मंजू जोशी। नगर निगम/नगर पालिका द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी श्रीमती रेखा, श्रीमती सुनीता रानी, श्रीमती अल्का शर्मा, श्रीमती इन्दु मंमगाई। प्रधानमंत्री स्वा निधि के लाभार्थी जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, श्रीमती चन्द्रा, अरूण गुप्ता। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान के लाभार्थी संगीता व पूर्णिमा एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के लाभार्थी सीमा कैंतुरा, कुसुम डोभाल। बैंकर्स विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती कविता, श्रीमती रीना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी श्रीमती अंजू, श्रीमती तमन्ना एवं आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेल्नेस सेंटर के लाभार्थी सीता देवी, व आनन्द पाल। खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजना एक देश एक राशन कार्ड के लाभार्थी आशा सिंह व रूप सिंह एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी संगीता चैरसिया, संतोषी देवी तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी चम्पा एवं माया देवी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लगभग 500 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

उत्तराखण्ड में गरीब कल्याण सम्मेलन का मुख्य आयोजन मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत 31 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। लाभार्थियों ने इन योजनाओं से हुए लाभ के बारे में अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किये जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए, जिससे आमजन योजना का पूरा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक बंशीधर भगत, श्रीमती सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगांई, मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, एच.सी. सेमवाल, विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आर. राजेश कुमार, जिलास्तरीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!