Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तंबाकू निषेध दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रति समाज को सचेत करें : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध दिवस पर गुजराडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित गुजराडा में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू सेवन न करने और इसके लिए समाज को जागृत करने की शपथ दिलाई।

“आओ गांव चलें – उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें” कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम मैं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम सभी यह बात जानते हैं कि जीवन के लिए हमें ऑक्सीजन चाहिए। जब हम सिगरेट पीते और तंबाकू का सेवन करते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर में भेजते हैं जो कि बहुत ही हानिकारक है इसीलिए सिगरेट के डिब्बे पर भी तंबाकू सेवन न करने की चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना पैदा करनी है कि लोग तंबाकू का सेवन ना करें। अनेक छात्राओं ने भी इस अवसर पर धूम्रपान निषेध पर अपने अपने विचार व्यक्त किए और तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पी.एन. सकलानी, डीईओ मध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, पीटी अध्यक्ष रमेश रावत, अरुण सिंह बिष्ट, भारतेंदु पटवाल एवं पी.एस. बिष्ट सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं विद्यालय कर्मी मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.