Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मालवा में खेला बड़ा दाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दो सीटों से चुनाव लड़ाने का दांव खेलकर बड़ी सियासी चाल चली है। दरअसल, इससे  कांग्रेस ने राज्‍य के मालवा क्षेत्र में मजबूूत आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। वैसे चन्‍नी के दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कांग्रे सऔर विरोधी दलों मेंं बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है  मुख्यमंत्री मालवा में आम आदमी पार्टी  के गढ़ में चुनौती देने के लिए भदौड़ गए हैं। वहीं, विरोधियों ने कहा है कि वह हार के डर से भदौड़ भाग गए।

दूसरी ओर, यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस में सीएम चन्‍नी को जलालाबाद से चुनाव लड़ाने का दबाव था, लेकिन पार्टी ने उनको आप (AAP) के गढ़ से उतारने का फैसला किया। कांग्रेस में यह मांग उठ रही थी कि चन्नी को शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सामने उसी तरह मैदान में उतारना चाहिए, जिस प्रकार शिअद ने बिक्रम सिंह मजीठिया को नवजोत सिद्धू को उतारा है। जलालाबाद में 56 प्रतिशत राय सिख बिरादरी है। इस लिए यह मांग उठ रही थी कि चन्नी को सुखबीर बादल के सामने उतारकर शिअद की रणनीति को झटका दिया जाए, लेकिन पार्टी ने चन्नी को बरनाला के भदौड़ से टिकट दिया।

भदौड़ सीट से 2017 में आम आदमी पार्टी के पिरमल सिंह चुनाव जीते थे। पिरमल सिंह बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, चमकौर साहिब और भदौड़ से चन्नी को चुनाव लड़वा कर कांग्रेस पार्टी ने यह संकेत दे दिए है कि वह ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लगातार यह कहा जा रहा था कि चमकौर साहिब सीट से चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि इस सीट से जट सिख चन्नी के साथ नहीं थे। पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने भी दावा किया था कि चन्नी चमकौर साहिब सीट से हार रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!