Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कानपुर के साथ ही गोंडा में बड़ी सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद दु:खी, सहायता के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, कानपुर। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात कानपुर के साथ ही गोंडा में बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत तथा दर्जन से अधिक के घायल होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद दुखी हैं। उनके साथ ही कानपुर की दुर्घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर के टाट मिल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निर्देश है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

कानपुर के घंटाघर से टाटमिल की तरफ जा रही बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने रविवार देर रात दर्जन भर लोगों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित ई-बस के सामने आने से करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक स्कूटी और बाइक तो बस में फंसकर करीब पचास मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ घायल हैं। कृष्णा हॉस्पिटल से टाटमिल तक कई लोगों को तेज टक्कर मारकर ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए ट्रक की टक्कर के बाद बस रुकी। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में हुआ था। इस हादसे पर प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। सभी घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा ठुकराइन गांव के लोग गंगा स्नान के प्रयागराज जा रहे थे। गोंडा में तरबगंज- नवाबगंज मार्ग पर दुर्जनपुर घाट के पास इनकी पिकअप अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पिकअप में 47 से ज्यादा लोग सवार थे। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतकों में लल्लू ,हजारीलाल पासवान, संतदीन पांडेय व श्याम लाल शामिल हैं। श्यामलाल का शव सुबह बरामद हुआ है। जिसकी पहचान उनके परिवारजन के आने पर हो पाई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!