Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 34 अभियंताओं को दिया नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नवचयनित सहायक अभियंताओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 33 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें सिविल अभियंता और इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के अभियंता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलतापूर्वक स्थान प्राप्त करने और आवास विभाग में चयनित होने पर सभी नव चयनित इंजीनियरों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से नवचयनित 46 अभियंताओं में से आज यहां पर 33 को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। शेष की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर विज्ञापन से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया तक किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी स्तर पर सिफारिश की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब साढ़े चार लाख नौजवान नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। इन नियुक्तियों में एक पर भी कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। सरकार ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से इन नियुक्तियों को प्रक्रिया अपनाई है। पिछले 15 वर्षों में जितनी नियुक्तियां सरकारी विभागों या निजी क्षेत्र में हुई हैं, उससे कहीं ज्यादा नौकरियां इन साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक का उपयोग करके हमारी सरकार ने विकास प्राधिकरणों में कई वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण छ: महीने के अंदर किया है। जनता ने मुझे इसका फीडबैक दिया कि काम बहुत अच्छा हो रहा है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें नंबर पर थी। अगर हम साढ़े चार वर्ष में 6वें नंबर से दूसरे नंबर पर आ सकते हैं, तब कोई कारण नहीं अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर से एक नंबर पर आ जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!