Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दून की यातायात पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान; जानिए रूट प्लान

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। धनतेरस और दीपावली को लेकर दून की यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। पलटन बाजार, धामवाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमंडी में सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे। सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्युनिसिपल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दर्शन लाल से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर से डायवर्ट किया जाएगा।

राजा रोड, दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के समक्ष, सहारनपुर चौक कांवली की ओर, तहसील चौक से अंदर तहसील के पास, मच्छी बाजार काली मंदिर के पास, पीपलमंडी, धामावाला मस्जिद, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, ओरिएंट चौक व सर्वे चौक पर लगेंगे बैरियर।

धनतेरस पर विक्रमों के लिए रूट प्लान

  • राजपुर रोड से ओरिएंट चौक तक आने वाले एक नंबर विक्रमों को ओरिएंट चौक की ओर न भेजते हुए ग्लोब चौक से पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
  • रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले दो नंबर विक्रमों को दर्शन लाल चौक की ओर न भेजते हुए सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जाएंगे।
  • तीन नंबर विक्रमों को रिचीरिच तिराहे से दून चौक, एमकेपी चौक से होते हुए वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
  • पांच व आठ नंबर विक्रम रेलवे गेट तक आ सकेंगे और यहीं से वापस होंगे।
  • छ:, सात व नौ नंबर विक्रम बिंदाल पुल तक आ सकेंगे व यहीं से वापस जाएंगे।

पार्किंग स्थल

  • सुभाष रोड से आने वाहनों के लिए सेंट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड पर वन साइड पार्किंग होगी।
  • राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए एमडीडीए पार्किंग घंटाघर, हिमालयन आर्म्स से दून चौक के बीच बाईं ओर, दर्शन लाल चौक से लैंसीडोन चौक के बाईं ओर और हिमालयन आर्म्स से तहसील चौक के बाईं ओर पार्किंग होगी।
  • धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिए रेसकोर्स रोड वन साइड, बन्नू स्कूल में पार्किंग होगी।
  • चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए जनपथ मार्केट बिंदाल में पार्किंग होगी।
  • सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिए नगर निगम कार्यालय, राजीव गांधी शापिंग कांपलेक्स, पुराना बस अड्डा और यातायात कार्यालय के समक्ष पार्किंग रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!