Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
देश

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2020, शनिवार। देश भर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। भारत में अब तक कोरोना के 85 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कुल 2700 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(Ministry of Health & Family Welfare) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 3970 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार(16 मई) सुबह 8 बजे तक कुल 85,940 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 53,035 मरीजों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 30,153 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में 2752 मरीजों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक कुल 29,100 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 6524 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 1068 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है। यहां अब तक कुल 10,108 मामले सामने आ चुके हैं। 2599 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं राज्य में 71 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद गुजरात में अब तक 9931 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना से 606 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 4035 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 8895 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3515 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!