Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

अल्मोड़ा जिला प्रशासन की अनूठी पहल – लाकडाउन अवधि में संचालित रोटी बैंक ने उत्तराखंड में सामाजिक सद्भाव का एक आदर्श प्रस्तुत किया है

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 16 मई 2020, अल्मोड़ा (सूचना)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान हुए लाकडाउन अवधि में संचालित रोटी बैंक का संचालन किया जा रहा है जिसके 48 दिन पूर्ण हो चुके है और रोटी बैंक के द्वारा अभी तक 1 लाख 15 हजार भोजन पैकेट से ज्यादा का वितरण हो चुका है। नगर और आसपास के क्षेत्रों के नेपाली और बिहारी मजदूरों को लाकडाउन के शुरूआत में उनके विषम परिस्थितियों मे रोटी बैंक द्वारा ही इनका और इनके बच्चों का पालन पोषण हो सका। दूसरे लाकडाउन में रोटी बैंक के सफल संचालन के बाद तीसरे चरण के लाकडाऊन में आ रहे प्रवासियों के लिए रोटी बैंक लगातार भोजन पैकेट मुहैया करा रहा है। कई प्रवासी लोगों ने बताया कि वह जिस भी स्थान से चले थे रास्ते में पानी और भोजन का विषम संकट रहा, लेकिन अल्मोड़ा में आकर भोजन पैकेट मिलने पर रोटी बैक की सराहना की गयी। रोटी बैंक द्वारा बच्चों को दूध की भी व्यवस्था की जा रही है।

[box type=”shadow” ]रेडक्रास सोसाइटी, व्यापार मंडल, कैमिस्ट एव ड्रगीस्ट ऐसोसिएसन के साथ साथ अल्मोड़ा के सैकड़ों स्वयं सेवकों के साथ मिलकर रोटी बैंक ने अल्मोड़ा में अनूठी पहल की शुरूआत की।[/box]

जिलाधिकारी ने बताया कि रोटी बैंक द्वारा चल रहे इस सामाजिक कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह रोटी बैंक समाज से मिले आर्थिक दान, राशन दान और समय दान से चल रहा हैं और नगर के सभी स्वयंसेवक बधाई के पात्र हैं। रोटी बैंक के नोडल अधिकारी डॉ० अजीत तिवारी ने बताया कि यह रोटी बैंक बच्चों के गुल्लक के पैसे या बुजुर्ग के पेंशन के पैसे, हर क्षेत्र के लोगों द्वारा दिये गये दान से चलाया जा रहा हैं। इस रोटी बैंक में स्वयं सेवक 16 घंटे लगातार कार्य करते हैं जो हर पार्टी, हर संप्रदाय के हैं। सामाजिक सद्भाव व जिला प्रशासन के अनूठे पहल व बिना किसी टेंडर के चल रहे इस रोटी बैंक ने उत्तराखंड में एक आदर्श प्रस्तुत किया है और आने वाले समय में कोई भी आपदा मे निपटने हेतु तैयार रहने के लिए संकल्पित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!