Breaking News :
>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले सामने आए, 1.03 करोड़ लोग हुए ठीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1.03 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दैनिक मामलों में भी कमी आ चुकी है। कोरोना की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है तो सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 131 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 1 करोड़ 6 लाख 67 हजार 736 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से अब तक कुल 1 करोड़ 3 लाख 30 हजार 84 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो अब सिर्फ 1 लाख 84 हजार 182 एक्टिव केस ही बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 53 हजार 470 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना की रिकवरी दर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 13,298 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर 96.83 फीसद हो गई है। भारत में कोरोना के सक्रिय केस कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में 226 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.73% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.44 फीसद है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार(25 जनवरी, 2021) तक 19,23,37,117 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से  5,70,246 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 16 लाख 15 हजार 504 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 33 हजार 303 को टीका लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!