Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सोनी टीवी का सबसे पसंदीदा ‘द कपिल शर्मा शो’, फैंस के लिए एक बुरी खबर, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। सोनी टीवी का सबसे पसंदीदा शो ‘द कपिल शर्मा शो’ करीब पिछले दो साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। कपिल तो इस शो की जान हैं हीं, लेकिन उनके साथ कीकू शरादा, शिमोना, कृष्णा अभिषेक, चंदन और भारती सिंह की मस्ती भी शो में हमेशा चार चांद लगाती है। लेकिन अब कपिल शर्मा के शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। वैसे तो शो से जुड़ी कोई न कोई खबर अक्सर सामने आती ही रहती है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे कपिल का कोई भी फैन नहीं सुनना चाहेगा।

लेटेस्ट खबर के मुताबिक ‘द कपलि शर्मा शो’ बंद होने वाला है। ईटी टाइम्स की खबर के अनुसार शो फरवरी के दूसरे हफ्ते में बंद हो सकता है। वेबसाइट से बातचीत में एक सोर्स ने बताया, ‘खबरें चल रही थीं कि शो में थोड़ा और सुधार किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। कपिल का शो कई वजहों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इन सारे कारणों में से एक सबसे बड़ा कारण है स्टूडियो में लाइव ऑडियंस का होना। फिलहाल महामारी को देखते हुए ऑडियंस को नहीं बुलाया जा रहा है और क्योंकि महामारी की ही वजह से अभी थिएटर में फिल्में भी रिलीज़ नहीं हो पा रहीं इसलिए सेलेब्स भी फिल्म का प्रमोशन करने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने ये महसूस किया है कि शो को कुछ समय के लिए बंद करन देना चाहिए। जब हालात नॉर्मल हो जाएंगे तब इसे दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा’।

सोर्स ने बताया कि ‘कपिल की पत्नी गिन्नी भी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐसे में कपिल के लिए शो से ब्रेक लेना भी ठीक रहेगा ताकी वो अपनी पत्नी के साथ घर पर रह सकें। लेकिन हो सकता है कि तीन महीने बाद ही शो दोबारा भरपूर मनोरंजन के साथ शुरू हो जाए’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!