Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं सहायक मतदेय स्थल के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार की ने बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं सहायक मतदेय स्थल के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आंशाकाओं के दृष्टिगत कोविड संक्रमण व ओमिक्रोन संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 के स्थान पर 1250 की गई है। जनपद के जिन मतदेय स्थलों में 1250 से अधिक मतदाता है उन मतदाताओं के लिए उसी मतदान केन्द्र में सहायक मतदेय स्थल स्थापित किए जाने, तथा कतिपय मतदेय स्थलों पर अवस्थापना सुविधा न होने व कई मतदेय स्थलों में पूर्व से संचालित गतिविधियां यथा कोविड टीकाकरण सेन्टर संचालित होने तथा अन्य गतिविधियां संचालित होने के फलस्वरूप जनहित एवं मानवीय पहलुओं मध्यनजर रखते हुए मतदेय स्थलों में परिवर्तन के संबंध में जनपद के 24 मतदेय स्थलों में परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विधानसभा चकराता में 1, सहसपुर में 2, धर्मपुर में 7, रायपुर में 5, राजपुर में 3, देहरादून कैंट में 2, मसूरी में 2, डोईवाला में 1, तथा ऋषिकेश में 1 मतदेय स्थलों में परिवर्तन पर बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के साथ विचार-विर्मश करने के उपरान्त उपस्थित सभी राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई।

जनपद में मतदेय स्थल क्षतिग्रस्त होने के कारण 3, कोविड-19 के दृष्टिगत/मतदेय स्थल बंद होने एवं अन्य कारणों से प्रस्तावित मतदेय स्थल 8 तथा मतदेय स्थल पर निर्धारित संख्या से अधिक होने के कारण प्रस्तावित सहायक मतदेय स्थल 13 कुल 24 मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया गया है। जनपद में 13 सहायक मतदेय स्थल सम्मिलित करते हुए मतदेय स्थलों की संख्या 1886 हो गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्टेªट आकांशा सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राईम विशाका भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द जैन, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस से लालचन्द शर्मा, यूकेडी से दीपक रावत, सीपीआई (एम) अनन्त आकाश उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!