Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के संबंध में निर्धारित प्रारूपों पर सूचना देने के बिषय में जानकारी दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में Publication of Criminl Antecedents by Contesting Candidates and Poltical Party के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर अपराधिक पृष्टभूमि वाले उम्मीदवारों का ब्यौरा विभिन्न माध्यमों से निर्धारित समय के अनुसार देने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के संबंध में निर्धारित प्रारूपों पर सूचना देने के साथ ही प्रिन्ट मीडिया यथा स्थानीय समाचार पत्र, राष्ट्रीय समाचार पत्र, राजनैतिक पार्टी की वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसकी सूचना प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं संबंधित पार्टी को विभिन्न स्तर पर निर्धारित प्रारूप पर सूचना/घोषणा उपलब्ध कराने होंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार द्वारा प्रारूप सी-1 में समाचार पत्र एवं टीवी पर प्रसारण की सूचना देनी होगी। प्रारूप सी-2 राजनैतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवार के संबंध में समाचार पत्र, टीवी एवं वेबसाइट पर प्रकाशित की सूचना देनी होगी तथा प्रारूप सी-7 राजनैतिक पार्टियों द्वारा समाचार पत्र, सोशल मीडिया प्लेटफार्म और पार्टी की वेबसाइट पर प्रकाशित करने की सूचना दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके लिए समय एवं तिथि निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रारूपों की विस्तार पूर्वक जानकारी बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

इस दौरान उपस्थित सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सभी प्रारूप एवं आयोग के दिशा-निर्देश की प्रति उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समाचार पत्र जिनकी प्रसार संख्या 75 हजार से कम न हो तथा स्थानीय समाचार पत्र जिसकी प्रसार संख्या 25 हजार से कम न हो में सूचना प्रकाशित करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राईम विशाका, जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय रविन्द्र जुवांठा, भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द जैन, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस से लालचन्द शर्मा, यूकेडी से दीपक रावत, सीपीआई (एम) अनन्त आकाश उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!