Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन

पाकिस्तान में अरबपति की शादी में मीका सिंह ने किया परफॉर्म

Pakistan में अरबपति की शादी में Mika Singh ने किया परफॉर्म, भड़के यूज़र्स बोले- शर्म करो!

नई दिल्ली,  जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में Article 370 को हटाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान की बीच रिश्तों में तल्ख़ी बढ़ गयी है। पाकिस्तान (Pakistan) ने इसके विरोध में भारत के साथ अपने संबंधों को लगभग ख़त्म कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के ऐसे माहौल में पंजाबी पॉप सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने कथित तौर पर कराची जाकर एक अरबपति की शादी में बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया तो सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। बवाल सरहद के दोनों तरफ़ मचा हुआ है। भारतीय यूज़र्स ने पाकिस्तान में परफॉर्म करने के लिए मीका को आड़े हाथों लिया है।

कराची में मीका की वेडिंग परफॉर्मेंस का खुलासा एक वीडियो से हुआ, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि शादी में गये कुछ मेहमानों ने सोशल मीडिया में अपलोड किया है। हालांकि, वीडियो से इस बात का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि यह कराची में हुई शादी का ही है। वीडियो में मीका को जुम्मे की रात गाना गाते हुए और मेहमानों को थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की वजह से पाकिस्तान में भी सियासत गरमा गयी है। कुछ पाकिस्तानी सियासतदानों के ट्विटर हैंडल से भी इसे शेयर किया गया है।

एम्बेडेड वीडियो

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, मीका ने यह परफॉर्मेंस पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ के किसी रिश्तेदार की बेटी की शादी में दी। मीका 14 लोगों का क्रू लेकर पाकिस्तान गये थे। रिपोर्ट के अनुसार, मीका ने यह परफॉर्मेंस 8 अगस्त की रात को दी है। इस वीडियो के आने के बाद पाकिस्तान में विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं कि जब पाकिस्तान ने भारत के साथ डिप्लोमेटिक और ट्रेड संबंध ख़त्म कर दिये हैं तो फिर मीका और उनके 14 लोगों के ट्रूप को सिक्योरिटी क्लीयरेंस और वीज़ा किसके कहने पर दिये गये। रिपोर्ट के मुताबिक़, मीका को इस परफॉर्मेंस के लिए एक करोड़ रुपये से ज़्यादा फीस अदा की गयी है।

वहीं, भारतीय यूज़र्स ने भी मीका की इस हरकत पर सवाल उठाये हैं। कुछ यूज़र्स ने मीका के गानों को बॉयकॉट करने की अपील की है।

एम्बेडेड वीडियो
एम्बेडेड वीडियो
एम्बेडेड वीडियो

बता दें कि 5 अगस्त को भारत ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को कम करने के साथ बॉलीवुड फ़िल्मों को भी अपने देश में बैन कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!