Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
देश

बबीता फोगाट ने खेल की दुनिया से अब सियासत में रखा कदम

बबीता फोगाट ने खेल की दुनिया से अब सियासत में रखा कदम, भाजपा में हुईं शामिल

नई दिल्‍ली कुश्‍ती में अपना लोहा मनवाने वाली बबीता फोगाट (Babita Phogat) अब सियासत में कदम रख चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर सिंह फोगाट आज भाजपा में शामिल हो गए। अभी हाल ही में बबीता ने अनुच्छेद 370 को खत्‍म किए जाने के फैसले के समर्थन में पाकिस्‍तान पर तंज कसा था। पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार द्वारा भारत से व्‍यापारिक रिश्‍ते खत्‍म करने के एलान के बाद बबीता फोगाट ने ट्वीट किया था, ‘एक और बड़ी खबर- पंक्चर वाले ने MRF के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किए।’ बबीता के इस ट्वीट को काफी पसंद किया गया था, लोगों ने इसे लाइक किया था।

पहलवान बबीता फोगाट हरियाणा पुलिस में खेल कोटे से सब इंस्पेक्टर का पद मिला हुआ है। बबीता फोगाट चरखी दादरी के बलाली गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। इसी जीत के बाद सरकार ने 2013 में बबीता को हरियाणा पुलिस में एसआइ बनाया था। बबीता और उनकी बहन गीता के जीवन संघर्ष पर दंगल फ‍िल्‍म भी बन चुकी है। पिता महावीर फौगाट की मानें तो उन्‍होंने बेटियों को पहलवान बनाने के लिए साल 2000 में संघर्ष शुरू किया था।

महावीर फोगाट दादरी के गांव बलाली के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में भाजपा में खेल हस्तियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बीते दिनों दिग्‍गज क्रिकेटर गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे। वह पूर्वी दिल्‍ली से सांसद हैं। इससे पहले महावीर फोगाट दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में थे।

बता दें कि हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा ने इस बार 90 सीटों में से 75 प्‍लस का नारा दिया है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थीं। यही वजह है कि चुनाव से पहले दिग्‍गज चेहरों का सियासी दलों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अभी पिछले महीने ही हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!