Breaking News :
>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड

किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए कृषि एवं औद्यानिकी के साथ ही सरकार ने अब हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, देहरादून। किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए कृषि एवं औद्यानिकी के साथ ही सरकार ने अब हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में जल्द ही हर्बल हीलिंग एवं वेलनेस सेंटर भी बनेगा। एचआरडीआइ इसे आयुष विभाग के सहयोग से स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (एचआरडीआइ) और सगंध पौधा केंद्र (कैप) की समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने हर्बल और सगंध उत्पादों को बढ़ावा देने के मद्देनजर किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की मदद को हरसंभव कदम उठाने और उन्हें राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता का प्लांटिंग मटीरियल उपलब्ध कराने को भी कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कैप की ओर से तैयार गनिया हर्बल सैनिटाइजर को लांच भी किया।

एचआरडीआइ की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ बड़े उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही तीन-चार ऐेसे उत्पाद चयनित करने को कहा, जिससे राज्य की देश में अलग पहचान बने। साथ ही इसके लिए मार्केटिंग प्लान भी हो। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन थामने और किसानों की आय में बढ़ोतरी को यह आवश्यक है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस सिलसिले में छह माह के भीतर परिणाम नजर आने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कैप की समीक्षा करते कहा कि कैप के जो 109 कलस्टर हैं, उनमें से कुछ का उपयोग एचआरडीआइ भी कर सकता है। एचआरडीआई व कैप, दोनों में वैल्यू चेन मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं का फायदा उठाने को सटीक प्रोजेक्ट बनाने को कहा। उन्होंने अगले छह माह के भीतर हाइटेक नर्सरी की स्थापना, एरोमा पार्क नीति और औद्योगिक व औषधीय हैंप की नीति की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को कैप और एचआरडीआइ के तहत चल रही योजनाओं व कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सलाहकार आरबीएस रावत, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव हरबंस सिंह चुघ, निदेशक उद्यान डा एचएस बावेजा, कैप के निदेशक डा.नृपेंद्र चौहान, एचआरडीआइ के निदेशक डा सीएस सनवाल आदि मौजूद थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!