Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंचे, कपाटोद्घाटन के समय 10 हजार यात्री मौजूद

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले ही मुख्य पड़ाव स्थलों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। केदारनाथ धाम में भी यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंच गए हैं।

शुक्रवार को कपाट खुलने के समय धाम में करीब 10 हजार यात्री मौजूद रहे और इस पावन पल के साक्षी बने। इस दौरान भक्‍त तस्‍वीरों को कैमरे में कैद करते दिखे। वहीं धाम जय बाबा केदार के जयकारों के गुंजायमान हो उठा। वहीं गौरीकुंड, सोनप्रयाग व केदारनाथ में देश-विदेश के लगभग 15 हजार यात्री पहुंच चुके हैं।

केदारनाथ यात्रा को लेकर भोले के भक्तों में भारी उत्साह है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी है। जबकि गौरीकुंड हाइवे पर जगह-जगह जाम लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

सोनप्रयाग में गौरीकुंड जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के पांच किलोमीटर मार्ग के लिए शटल सेवा है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।

केवल शटल वाहनों के माध्यम से ही यात्री गौरीकुंड पहुंचते हैं। गौरीकुंड में यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही, सभी होटल सुबह ही फुल हो चुके थे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पूरे दिन यात्रियों के केदारनाथ जाने का सिलसिला बना रहा। धाम में भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंच चुके हैं।

पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा पर प्रतिबंध रहा, जबकि बाद में भी प्रतिबंध के साथ यात्रा शुरू हुई, जिससे काफी कम संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंचे। इस बार उम्मीद की जा रही अब तक के सभी रिकार्ड चारधाम यात्रा में आने वाले भक्तों की संख्या के टूट जाएंगे।

केदारनाथ धाम समेत यात्रा पड़ावों में सभी होटल की बुकिंग 15 जून तक लगभग फुल हो चुकी है। हेली टिकट की बुकिंग भी फुल हो चुकी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भारी संख्या में दर्शनों के लिए भक्त पहुंचेंगे।

व्यापार संघ अध्यक्ष केदारनाथ महेश बगवाड़ी ने कहा कि इस बार रिकार्ड यात्री आने की संभावना है। सभी व्यापारी काफी खुश है। उम्मीद लगाए हैं कि पिछले दो वर्षों में जो भारी आर्थिक नुकसान हुआ, उससे शायद इस बार निजात मिल जाए।

वहीं चारधाम यात्रा व हेमकुंड आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड से रात्रि में वाहनों को मार्ग संकरा, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, आबादी वाले क्षेत्र के साथ साथ अन्य सांकेतिक व आदेशात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!