Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी करेंगे तेलंगाना का दौरा, चंचलगुडा जेल में NSUI के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी वारंगल में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यंमत्री दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

तेलंगाना कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि राहुल गाँधी चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से मिलेंगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की इजाजत देने की मांग कर रहे थे।

मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि ‘राहुल गाँधी वारंगल में रायथू संघर्ष सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन, वह पूर्व सीएम दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह जेल में 18 अन्य छात्रों के साथ गिरफ्तार एनएसयूआई अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गांधी भवन में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।’

राहुल गाँधी के दौरे से पहले हैदराबाद में बैनर लगे हैं। बैनर में उनसे पूछा गया है कि क्या वह ‘व्‍हाइट चैलेंज’ स्‍वीकार करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी की ओर से ‘व्हाइट चैलेंज’ (ड्रग टेस्‍ट) की शुरुआत की गई थी। रेवंत रेड्डी ने तब कहा था कि वह युवाओं में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए जागरूकता लाने के लिए ‘व्‍हाइट चैलेंज’ शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने केटीआर को भी चुनौती के लिए तेलंगाना शहीद स्मारक पहुंचने की चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि राहुल गाँधी को तेलंगाना की उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने अपने परिसर में कार्यक्रम को मंजूरी देने से इन्कार कर दिया था। इसके विरोध में एनएसयूआई के सदस्यों ने यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!