Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से कम मामले, एक्टिव केस भी घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2020, सोमवार। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के तीस हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से सिर्फ 27,071 मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हुई है। अच्‍छी बात यह है कि इस दौरान 30,695 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त से बाहर आए हैं। इसलिए एक्टिव केस भी घट गए हैं। देश में इस समय 3,52,586 सक्रिय मामले हैं। भारत में अब तक 98,84,100 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 93,88,159 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, अब तक कोरोना वायरस के कारण 1,43,355 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन कई अन्‍य देशों की तुलना में भारत मृत्‍यु दर बेहद कम है। यह केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोगों को मास्‍क और शारीरिक दूरी के प्रति जागरूक करने का परिणाम है। साथ ही सरकार कोरोना की जांच में भी लगातार इजाफा कर रही है, जिससे हालात नियंत्रण में हैं।

आइसीएमआर के मुताबिक, अब तक कुल 15,45,66,990 सैंपल टेस्‍ट किए जा चुके हैं। कोरोना जांच में पूरी दुनिया में भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका है। रविवार को देश में 8,55,157 टेस्‍ट किए गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय लगातार जांच की क्षमता को बढ़ाने में जुटा हुआ है। दरअसल, इस जानलेवा वायरस को हराने यह बेहतर विकल्‍प है कि संक्रमित शख्‍स की जल्‍द से जल्‍द पहचान कर उसे उपचार दिया जाए, ताकि वह दूसरों को संक्रमित न कर सके। अगर ऐसा हो जाता है, तो संक्रमण की कड़ी टूट जाएगी और तेजी मामले कम हो जाएंगे।

भारत में कोरोन वायरस संक्रमितों की रिकवरी दर 94.98 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना मामलों में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत रह गई है। देश में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के एक्टिव केस 4 लाख से नीचे हैं। ऐसी उम्‍मीद की जा रही थी कि ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में भी तेजी आएगी। हालांकि, अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है, बल्कि इस दौरान दिल्‍ली जैसे राज्‍यों में हालात काबू में आ गए हैं।

देश में कुछ ऐसे राज्‍य हैं, जहां हालात काबू में नहीं हैं। केरल में संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में सबसे अधिक नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को 4,698 नए केस मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 6.69 लाख पर पहुंच गया। राज्य में 29 और मरीजों की मौत हुई है। अब तक 2,623 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!