Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस-14 : अली गोनी ने विकास गुप्ता को काम छीनने के लिए ठहराया दोषी, बोले – “मुझे शो से रिप्लेस करवाया”

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2020, सोमवार। बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के बीच घर में एक कॉल्ड वॉर देखी जा रही है। अली ने कुछ दिन पहले ही घर में दोबारा एंट्री की है, लेकिन आने के बाद से अब तक वो विकास गुप्ता के साथ कुछ ख़ास बातचीत करते नज़र नहीं आए हैं। वहीं जैस्मिन भी विकास के आने के बाद से उनसे थीड़ी खींची-खींची दिख रही हैं। जब्कि तीनों बाहर की दुनिया में दोस्त कहे जाते हैं। लेकिन यहां आने के बाद अली और जैस्मिन, विकास से दूर-दूर क्यों हैं इसकी वजह अब सामने आई है। दरअसल, अली का आरोप है कि विकास ने उन्हें एक शो से रिप्लेस कर दिया था इसी वजह से वो उनसे बहुत नाराज़ हैं।

हाल ही में वीकेंड का वार में जैस्मिन और विकास को आपस में बात करते देखा गया। विकास ने जैस्मिन से कहा कि उनके दिमाग में उन्हें (विकास) लेकर जो भी गलतफहमियां हैं उन्हें उस पर बात करनी चाहिए ना कि सीधे फैसले पर पहुंचना चाहिए। विकास ने कहा कि किसी ने आपसे कुछ कह दिया और अपने किसी और की बात सुनकर उस पर रिएक्ट कर दिया, इसकी जगह आपको मुझसे आकर बात करनी चाहिए। हालांकि जैस्मिन, विकास से मना करती हैं कि वो इस बारे में यहां कोई बात नहीं करना चाहतीं ये सारी बातें वो बाहर सुलझाएंगे। लेकिन विकास फिर भी उनसे ज़िद करते हैं कि वो इस गलतफहमी के बारे में बात करना चाहते हैं।

इस दौरान अली भी दोनों की बातचीत में आ जाते हैं। अली, विकास को कहते हैं कि उन्होंने जैस्मिन और उनके विरुद्ध कुछ गलत किया है, अली को चार-पांच लोगों ने बताया है। इस पर विकास ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है सिर्फ एक चीज़ तो उन्होंने अली के बारे में बोली है वो ये कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने के दौरान अली के साथ उनका एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा। लेकिन अली फिर भी विकास की बातों पर यकीन नहीं करते। एक्टर कहते हैं कि उनके कुछ करीबी लोगों ने बताया कि उन्हें एक शो के लिए फाइनलाइज्ड कर लिया गया था लेकिन विकास ने उन्हें उस शो से रिप्लेस करवा दिया। इस पर विकास कहते हैं कि वो ऐसा कभी नहीं कर सकते, वो लोगों को काम करने से कभी नहीं रोक सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!