Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले : बीते 24 घंटों में 3.14 लाख से अधिक मामले; 2100 से ज्यादा मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हालाक बेकाबू और खतरनाक होते जा रहे हैं। भारत में कोरोना जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस कारण अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना के इस बढ़ते रूप के कारण भारत ने कोरोना के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई है। यह दुनिया में कोरोना के एक दिन में आए मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। कोरोना के मामले में भारत के अंदर इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले सात दिनों में ही 18 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक,  बीते 24 घंटे के दौरान 3,14,835 नए मामले मिले हैं और 2,104 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 1,79,372 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 54 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,84,657 लोगों की जान भी जा चुकी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22,91,428 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 16,51,711 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 27 लाख 5 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 22,11,334  टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!