Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रदेश की जनता का मनोबल गिराने वालों को सख्त सजा दें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, लखनऊ। देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बेहद भयावह होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को उचित चिकित्सा सुविधा देने के साथ ही इनके हर प्रकार के कष्ट को कम करने के प्रयास में हैं। टीम-11 के साथ प्रतिदिन कोविड के उत्तर प्रदेश में प्रभाव पर चर्चा करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ इसके दुष्प्रभाव को कम करने की जुगत की तलाश में हैं। उनका सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि संकट की घड़ी में जनता का मनोबल गिराने वालों को सख्त सजा दें। इनमें दवा की कालाबाजारी करने के साथ ही ऑक्सीजन या अन्य बेहद जरूरी उत्पाद की जमाखोरी करने वालों को भी शामिल करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एंबुलेंस सेवा का संचालन बेहतर किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि एम्बुलेंस सेवाएं सुचारु ढंग से काम करें। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड उपचार से जुड़े संस्थान, स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करें। ऑक्सीजन या किसी जीवनरक्षक दवा के नाम पर जनता का मनोबल गिराने वाला काम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर नगर में लगातार कोविड बेड बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की अद्यतन जानकारी के साथ-साथ बेड आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए। इसके साथ आक्सीजन और रेमडेसिविर सहित जीवनरक्षक दवाओं की सुचारू आपूर्ति पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी और सरकारी यानी सभी कोविड अस्पतालों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की भी तैनाती करें।

होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड प्रबंधन संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमितों की भर्ती और इलाज में मनमानी पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए हर निजी अस्पताल के लिए नोडल अधिकारी बनाने का फैसला लिया है। होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड प्रबंधन संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि लखनऊ के केजीएमयू डेडिकेटेड अस्पताल में नोडल अधिकारी कैंप करें। लखनऊ के एरा, इंटीग्रल, टीएस मिश्रा, हिंद, मेयो, प्रसाद व सक्सेना निजी मेडिकल कालेजों को राज्य सरकार ने कोविड उपचार के लिए टेकओवर किया है। इन मेडिकल कालेजों की निगरानी प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर की समीक्षा कर लगातार बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। यहां पर आक्सीजन और रेमडेसिविर सहित जीवनरक्षक दवाओं की सुचारू आपूर्ति पर जोर देते दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर के अधिकारी अपने प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन लेते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर करें। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज व वाराणसी में मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया की समीक्षा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री करेंगे। कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी के साथ-साथ बेड आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाए। अधिकारी अपने प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन लेते हुए कोरोना नियंत्रण के लिए हर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर करें। आक्सीजन, रेमडेसिविर या अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के खिलाफ छापेमारी कर इनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारी कंटेनमेंट जोन के प्रविधानों को इन जिलों में प्रभावी ढंग से लागू कराएं। प्रत्येक गांव और वार्ड में निगरानी समितियों को सक्रिय रखने के साथ ही शत-प्रतिशत कान्टैक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह भी वर्चुअल तरीके से शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!