Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

सिद्धू मूसेवाला हत्‍या में मिले अहम सुराग, पहली गिरफ्तारी हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2022, बुधवार, मानसा। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पहचान कर ली है। वहीं, इस मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। फरीदकोट के ढैपई गांव के रहने वाले मनप्रीत भाऊ को सोमवार को उत्तराखंड में पांच अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मनप्रीत भाऊ की गिरफ्तारी दर्शाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या मामले की जांच कर रही एसआइटी को कई इनुपट मिले हैं। इनके आधार पर हम दो आरोपितों को प्रोडक्‍शन वारंट पर लेकर आए थे। उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें उम्‍मीद है कि उनसे पूछताछ में अधिक सुराग व जानकारी मिलेगी और हम कातिलोंं तक पहुंच जाएंगे। हमारी जानकारी के अनुसार किसी संगठित गिरोह ने इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया है।   

मंगलवार को दो गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया था। बठिंडा जेल से मनप्रीत मन्ना व फिरोजुपर जेल से मन्ना संधू को प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया। दोनों गैंगस्टरों पर पूर्व गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की हत्या का आरोप है। इन्हें भी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनप्रीत पर आरोप है कि हमले के दौरान इस्तेमाल की गई कोरोला कार व बोलेरो उसने ही मुहैया करवाई थी। मनप्रीत भाऊ और मन्ना रिश्तेदार हैं। पुलिस मान रही है कि मन्ना के कहने पर ही उसने गाडि़यां मुहैया कराई होंगी। इन्हें दिल्ली में पकड़े गए शाह रूख से पूछताछ के बाद ही प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया है। यह भी संभावना है कि बुधवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है। आइजी पीके यादव ने कहा कि कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान सामने आ रही है, लेकिन इसे उजागर नहीं किया जा सकता। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्धों के स्केच जारी किए जा सकते हैं।

मामले में एक पंजाबी गायक के मैनेजर का नाम सामने आ रहा है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है। इस मामले में अभी तक एक गिरफ्तारी हुई है, जबकि नौ लोग हिरासत में हैं।

उत्तराखंड से पकड़े आरोपित मनप्रीत भाऊ और प्रोडक्शन वांरट पर मानसा लाए गए दो गैंगस्टरों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बठिंडा जेल से मनप्रीत मन्ना व फिरोजुपर जेल मन्ना संधू को प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया है। दोनों गैंगस्टरों पर पूर्व गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की हत्या का आरोप है।

मनप्रीत पर आरोप है कि हमले के दौरान इस्तेमाल की गई कोरोला कार व बोलेरो उसने ही मुहैया करवाई थी। मनप्रीत भाऊ और मन्ना रिश्तेदार हैं। पुलिस मान रही है कि मन्ना के कहने पर ही उसने गाडि़यां मुहैया कराई होंगी। इन्हें दिल्ली में पकड़े गए शाहरूख से पूछताछ के बाद ही प्रोडक्शन वारंट पर मानसा लाया गया है। यह भी संभावना है कि बुधवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सकता है।

मनप्रीत भाऊ फरीदकोट के ढैपई गांव का रहने वाला है। उसका संबंध लारेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। भाऊ पर फरीदकोट, मुक्तसर व अन्य जिलों में कुल नौ मामले दर्ज हैं। 28 वर्षीय भाऊ घटना के बाद हेमकुंड साहिब के लिए निकला था। वह हिमाचल प्रदेश के रास्ते देहरादून में दाखिल हुआ था। पंजाब पुलिस उसकी कार की निगरानी कर रही थी, जिसके आधार पर उसे उत्तराखंड पुलिस की मदद से पकड़ा गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!