Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
उत्तर-प्रदेशक्राइमताज़ा खबरेंदेश

लखीमपुर खीरी हिंसा के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2022, बुधवार, लखीमपुर खीरीभारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिलबाग सिंह की कार पर कई राउंड फायरिंग की और भाग निकले।  हालांकि, इस फायरिंग में दिलबाग सिंह को नुकसान नहीं पहुंचा। विदित रहे कि इस मामले से जुड़े दो अन्य गवाहों पर भी हमला हो चुका है।

जानसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दिलबाग सिंह अपनी कार से दो साथियों को छोड़ने गोला कोतवाली क्षेत्र के रहीमनगर ग्रंट गांव से भदेड़ गए थे। साथियों को छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो भदेड़ और मूड़ा गांव के बीच घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने दिलबाग सिंह की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उनकी कार के पहिये पर लगी। हमले में एक पहिया पंचर हो गया। कुछ दूर चलने के बाद दिलबाग ने जैसे ही अपना वाहन सड़क किनारे रोका तो हमलावर खिड़की के पास आ गए।

दिलबाग सिंह ने बदमाशों को अपने नजदीक देखते ही अपनी कार की सीटें फोल्ड कर ली और लगातार हार्न बजाकर अपना बचाव किया। इसी दौरान उधर से गुजरे कुछ ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार फरार हो गए। घटना की सूचना रात को ही गोला कोतवाली समेत पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त दिलबाग सिंह की सुरक्षा में लगा सुरक्षा कर्मी भी नहीं था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार जानकारी दी कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वादी, दिलबाग सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर पुलिस, एसओजी सहित कई टीमें लगाकर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्दी मामले का राजफाश कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!