Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, सीसीटीवी में दिखे 2 व्यक्ति

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। राजधानी दिल्ली के अति सुरक्षित लुटियंस जोन इलाके की स्थित डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम इज़राइल दूतावास के बाहर मौजूद है, जहां शुक्रवार शाम को कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दूतावास के सामने खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्राइल दूतावास के पास घटनास्थल की ओर जाने वाले 2 व्यक्तियों को छोड़ने वाली एक कैब का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया है। यहां पर शुक्रवार को विस्फोट हुआ थाा। बताया जा रहा है कि चालक से संपर्क किया गया है और स्केच तैयार किए जा रहे हैं। उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

इस वारदात को भारत-इजरायल कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह पर अंजाम दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कम क्षमता वाले बम (लो इंटेंसिटी इंप्रोवाइज्ड डिवाइस) से विस्फोट किया गया था। इसे पेय पदार्थ की केन में बनाया गया था।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ होने से इनकार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। धमाके के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री गबी अशकेनाजी से बात की और दोषियों पर कार्रवाई व दूतावास कर्मियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार शाम 5:05 बजे इजरायल दूतावास के पास स्थित बंगले से एक युवक ने फोन कर धमाके की सूचना दी। दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर सामने के फुटपाथ पर हल्की क्षमता का एक बम फोड़ा गया था। इससे फुटपाथ के नजदीक खड़े पांच निजी वाहनों के शीशे टूट गए। कुछ देर बाद अर्धसैनिक बलों को तैनात कर आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया और इजरायली दूतावास के साथ लगते ब्राजील दूतावास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक, जांच में आतंकी पहलू सामने नहीं आया है। मौके पर पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो और एनआइए की भी तीन टीमें पहुंचीं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके से कांच के टुकड़ों और एक गमले को अपने कब्जे में लिया है।

2012 में भी इसी क्षेत्र में इजरायल दूतावास की एक गाड़ी के नीचे एक बम लगा दिया गया था, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस वारदात के लिए ईरानी पत्रकार को गिरफ्तार किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!