Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं रामायण पर आधारित फिल्म में

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैंl दोनों पहली बार इस फिल्म के जरिए एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैंl दोनों भव्य महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म में नजर आ सकते हैं।

ऋतिक रोशन प्रभु श्रीराम और दीपिका पादुकोण माता सीता की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्माण मधु मंटेना करेंगे और यह 3D फिल्म होगी। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा हैl इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे जो कि ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मधु मंटेना इस भव्य महाकाव्य से जुड़े हर दृश्य को भव्यता से दर्शाने का प्रयास करेंगे।

यह फिल्म दो भागों में बनाई जा सकती है। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘यह बहुत ही गंभीर समय हैl रामायण से जुड़े हर प्रकरण को बहुत ही जबरदस्त तरीके से प्रदर्शित करना होगाl मधु मंटेना ने कई रिसर्चर्स को इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए लगाया है, ताकि इस भव्य महाकाव्य को और भव्यता से दिखाने के बारे में काम कर सकेl हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जिस प्रकार चीजें बढ़ रही हैं। सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।’

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में से एक हैंl दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड अभिनेता हैl उनकी पिछली फिल्म वॉर थीl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया थाl सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!