Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यालय छोड़ना है तो जिलाधिकारी की सहमति प्राप्त करनी अनिवार्य होगी : अभिषेक रुहेला

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला ने आदेशित किया है कि शासन के प्राविधान के अनुसार विकास कार्यों को गति देने एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के ऊपर प्रशासनिक नियन्त्रण रखे जाने हेतु शासनादेश के नुसार जनपद के विकास एवं जन सुविधा से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी अपने आकस्मिक अवकाश का आवेदन जिलाधिकारी के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित करेंगे । सक्षम प्राधिकारी द्वारा जिला अधिकारी की सहमति से ही आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा । आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के पश्चात यदि मुख्यालय छोड़ना है तो जिलाधिकारी की सहमति प्राप्त करनी अनिवार्य होगी।

शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने, चारधाम यात्रा व्यवस्था , मानसून अवधि सन्निकट होने व मानसून अवधि में सम्भावित प्राकृतिक आपदा की घटनाओं से आम जनमानस को सुरक्षा / सहायता प्रदान किये जाने तथा जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों तथा कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध प्रभावी कार्यान्वयन, अनुश्रवण एवं विभिन्न विभागों / एजेन्सियों के मध्य समन्वय तथा विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में विधि एवं नियम के अनुसार कार्यों एवं विनियामक कृत्यों के द्रुत सम्पादन के दृष्टिगत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये जाते हैं कि अवकाश पर जाने हेतु कम से कम 07 कार्य दिवस पूर्व अधोहस्ताक्षरी की अनुमति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करेंगे। बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर / अवकाश पर न जाएं। इसके अतिरिक्त अवकाश स्वीकृति हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्र में जिस अधीनस्थ विभागीय अधिकारी को कार्य सम्पादन हेतु अधिकृत किया जायेगा उसका नाम, पदनाम एवं मोबाइल नम्बर भी आवश्यक रूप से अवकाश आवेदन पर अंकित करना सुनिश्चित किया जाय।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.