Breaking News :
>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा : एंबुलेंस से टकराकर पलट गई बोलेरो, मुंबई से केदारनाथ आए यात्री घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2022, बुधवार, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्‍बुलेंस में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक उक्‍त हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर है, जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के तमाम दावों के बावजूद अभी तक ब्लैक स्पाट व दुर्घटना संभावित स्थल पूरी तरह से ठीक नहीं किए जा सके हैं। प्रदेश में चिह्नित 163 ब्लैक स्पाट में से 117 ही ठीक हो पाए हैं। अभी 46 पर काम होना शेष है। वहीं प्रदेश में 2533 दुर्घटना संभावित स्थल हैं। इनमें से 1593 पर ही काम हुआ है। अभी 940 स्थलों पर काम किया जाना बाकी है। पांच साल पहले सड़क सुरक्षा समिति ने प्रदेश में 158 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 163 हो चुकी है। दरअसल, ब्लैक स्पाट वह क्षेत्र होता है, जिसके 100 मीटर के दायरे में पांच से अधिक मौत और 10 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!