Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आर्थिक गतिविधियाँ

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो अपने नेट बैंकिग को लेकर रहें सावधान, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2020, गुरुवार। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो अपने नेट बैंकिग को लेकर सावधान रहें। दरअसल, SBI ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर आगाह किया है कि अगर आपने पिछले 180 दिनों (छह महीना) में अपने नेट बैंकिंग पासवर्ड को अपडेट नहीं किया है तो इसे जल्द से जल्द अपडेट कर लें। बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे SBI के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने खाते की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

बैंक के मुताबिक, हाल-फिलहाल में जालसाज SBI ग्राहकों के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं। उस मैसेज में भेजा जाने वाला लिंक SBI नेट बैंकिंग पेज की तरह ही दिखता है। मैसेज भेजकर ग्राहकों से उस लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है। अगर आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपकी सारी गोपनीय जानकारी जालसाजों के पास पहुंच जाती है और इस तरह से वे आपके खाते में सेंध लगा सकते हैं।

बैंक ने कहा है कि अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप उसे तुरंत इग्नोर करें और उस मैसेज को तुरंत अपने मोबाइल से डिलीट कर दें। बैंक के मुताबिक आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप इसकी जानकारी SBI के दूसरे ग्राहकों को भी बता सकते हैं।

तकनीक से हमारा काम आसान तो हुआ है, लेकिन इसके अपने कुछ खतरे भी हैं। कई बार जालसाज सिम क्लोनिंग या सिम स्वैपिंग के जरिये ठग देते हैं। दरअसल, फ्रॉड करने वाला व्यक्ति आपके सिम का डुप्लीकेट तैयार करता है, सिम स्वैप का मतलब वह सिम बदल लेता है। फिर जालसाजी करने वाले आपके फोन नंबर से एक नए सिम का रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। इसके बाद आपका सिम बंद हो जाता है। सिम बंद होने के बाद आपके नंबर पर रजिस्टर्ड हुए दूसरे नंबर पर आने वाले OTP के जरिये कोई भी आपके खाते में सेंध लगा सकता।

इससे बचने के लिए अगर आपके सिम पर नेटवर्क ठीक नहीं है, या फिर आपके फोन पर कोई कॉल्स आ रही है और न ही कोई अलर्ट है तो तुरंत इसकी शिकायत अपने मोबाइल ऑपरेटर्स से करें। आपको सिम क्लोनिंग जैसे तरीकों से बचने के लिए अलर्ट रहना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!