Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

पीएम केअर्स फंड से 3100 करोड़ जारी, 2000 करोड़ से वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे, 1000 करोड़ प्रवासी मजदूरों पर खर्च होंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2020, गुरुवार। पीएम केयर्स फंड से कोरोना से जंग के लिए 3100 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इस राशि से 2000 करोड़ से वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे जबकि 1000 करोड़ प्रवासी मजदूरों के कल्याण पर खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मद में निर्धारित 3100 करोड़ में शेष 100 करोड़ की राशि कोरोना वैक्सीन विकसित करने पर खर्च की जाएगी।

पीएम केयर्स फंड से प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 करोड़

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर तेज हो रही राजनीति के बीच सरकार ने पीएम केयर्स फंड से उनके आवागमन, खानपान, चिकित्सा जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राज्यों को दिया गया यह फंड जिलाधिकारी और निगम आयुक्त के अधीन रहेगा।  राज्यों में सरकारी की तरफ से चलाए जा रहे कोविड स्पेशल हॉस्पिटल में भारत में निर्मित 50 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए भी दो हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि वैक्सीन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वैक्सीन विकास के लिए जारी फंड का उपयोग प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में होगा।

पहले लॉकडाउन के काल से अब तक प्रवासियों का मुद्दा बहुत गरमाया हुआ है। उनके लिए ट्रेन का इंतजाम हुआ तो भी विवाद खड़ा हुआ और राजनीति गरमाई। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया तो भी विपक्षी दलों की ओर से प्रवासियों का मुद्दा उठा। ऐसे में पैकेज की पहली किस्त की घोषणा के साथ ही पीएम केयर्स फंड से सरकार ने प्रवासियों के लिए 1000 करोड़ का इंतजाम कर विवाद को थामने की कोशिश की है।

जितना बड़ा राज्य और जहां जितने कोरोना संक्रमित उतना अधिक फंड

राज्यों को एक फार्मूले के तहत यह फंड दिया जाएगा। इसका आधार राज्यों की जनसंख्या, कोरोना संक्रमितों की संख्या को बनाया गया है। यानी जो जितना बड़ा राज्य और जहां जितने कोरोना संक्रमित उस राज्य को इसमें उतना अधिक फंड। लेकिन दस फीसद हिस्सा हर राज्य को दिया जाएगा ताकि वहां न्यूनतम व्यवस्था रहे। यह फंड राज्य के आपदा राहत आयुक्त की ओर से सीधे जिलाधिकारी या निगम आयुक्त को दिया जाएगा। पीएम केयर्स फंड से राहत पैकेज का एलान करते हुए प्रधानमंत्री ने उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने इसमें दान दिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित पीएम केयर्स फंड रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री सदस्य होते हैं।

पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड में योगदान करने वालों का आभार व्यक्त किया

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 27 मार्च को पीएम केयर्स फंड की स्थापना हुई थी। इस फंड के अन्य सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि पीएम केयर्स फंड में योगदान करने वाले सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार 2000 करोड़ से 50,000 भारत में निर्मित वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे। ये वेंटीलेटर कोविड-19 का इलाज कर रहे सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *