Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

फैशन आइकन सोनम कपूर सोनम कपूर की खूबसूरती का राज

आकाश ज्ञान वाटिका। सोनम कपूर का बॉलीवुड की फैशनिस्टा में सबसे ऊपर नाम आता है। सोनम को हमेशा से उनके ग़ज़ब के स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना गया है। सभी सोनम कपूर के आकर्षक लुक्स, खूबसूरती और स्टाइलिश कपड़ों के दीवाने हैं। यही वजह है कि उन्हें फैशन आइकन कहा जाता है।

उनके ग़ज़ब के लुक्स और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की काबिलियत ने ही फैशन क्रिटीक्स को भी उनका फैन बनाया है। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सोनम ने अपनी फिल्मों से ज़्यादा नाम फैशन की वजह से कमाया है। हम सभी का यह मानना है की एक एक्ट्रेस के सुन्दर दिखने के पीछे घंटो जिम में पसीना बहाना और प्रॉपर डाइट लेना है, लेकिन हाल ही में सोनम कपूर ने इन बातों को खारिज करते हुए अपने खास ब्यूटी टिप्स रिविल किए हैं।

तो आइए जानें इस डीवा की खूबसूरती के राज़:

  • सोनम का मानना है कि अच्छा सोचें, अच्छा खाएं, खुश रहें और अंदर से खूबसूरत महसूस करें, आप जैसा महसूस करते हैं चेहरे पर वही नज़र आता है। सोनम ने बताया कि परिवार और दोस्तों से मिल रहा प्यार और स्पोर्ट ही उनकी खूबसूरती के पीछे का राज़ है।
  • सोनम कभी भी क्लिंसिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग का रुटिन नहीं भूलती हैं। वह डॉ. ऋचा सेठ से रोज़ाना फेशियल करती हैं जो उनके चेहरे पर खूबसूरती के साथ चमक भी लाता है।
  • सोनम महीने में दो बार बालों में तेल लगाती हैं। वह बादाम और नारियल के तेल के साथ शिकाकाई को मिलाकर बालों में लगाती हैं। जिसके बाद वह बालों को मुलायम बनाने के लिए मॉइश्चराइज़िंग मास्क भी लगाती हैं।
  • सोनम अपने बालों पर कोनेयर हेयरब्रश इस्तेमाल करती हैं और केराटीस के हेयर प्रोडक्स लगाती हैं। उन्हें अपने बालों पर कलर करना भी काफी पसंद है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!