Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

धर्मेंद्र ने धर्म और नाम परिवर्तन करके हेमा से किया था निकाह

आकाश ज्ञान वाटिका। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी 71 साल की हो गई हैं। हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी खुबसूरती की तारीफ आज भी लोग करते हैं। कई रिजनल सिनेमा में तो हेमा मालिनी की सुंदरता को लेकर गाने भी बने हैं। लेकिन, हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ सुंदरता से ही नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीता। हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई खास बातें…

10वीं तक की ही पढ़ी हैं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी दक्षिण भारत से आती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में जो नाम काम कमाया, वो काबिल ए तारीफ है। हेमा चेन्नई के एक स्कूल में पढ़ती थीं और उन्होंने 10वीं कक्षा में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। जब वो 11वीं कक्षा में थी तक उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और कहा जाता है कि उन्होंने 10वीं की परीक्षा भी बाद में पास की थी।

फिल्मी करियर

उन्होंने साल 1961 में एक तेलगु फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में नर्तकी का किरदार निभाया था। वहीं हेमा ने 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से अपने करियर की शुरुआत की, खास बात ये थी कि उस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में राज कपूर थे। भले ही वो हेमा की पहली फिल्म थी, लेकिन उसी दौरान राज कपूर ने कह दिया था कि हेमा एक दिन फिल्म जगत का बहुत बड़ा सितारा बनेंगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

उसके बाद उन्होंने 1970 में फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया, जो सुपरहिट हुई और हेमा का सफर धीरे-धीरे आसमां की ओर बढ़ने लगा। हेमा ने 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ में डबल रोल निभाया। फिल्म कामयाब रही और हेमा रातोंरात स्‍टार बन गईं। इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया। इसके बाद हेमा ने सेकड़ों फिल्मों में काम किया, जिसमें सीता और गीता, शोले, ड्रीमगर्ल, सत्ते पे सत्ता और किनारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

निर्देशन में भी आजमाया था हाथ

उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म ‘दिल आशना है’ का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान को भी मौका दिया गया था। भले ही दीवाना शाहरुख की पहली फिल्‍म मानी जाती है, लेकिन शाहरुख को सबसे पहले फिल्‍म का ऑफर हेमा मालिनी ने ही दिल आशना के लिए दिया था।

धर्मेंद्र और हेमा की कहानी

धर्मेंद्र और हेमा एक साथ फिल्मों में काम करते थे और धीरे-धीरे एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए। हेमा ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है कि पहले हेमा ने कभी भी धर्मेंद्र से शादी करने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि एक दिन ये बात आगे बढ़ी और दोनों ने शादी का फैसला किया। 21 अगस्त 1979 को धर्मेंद्र ने धर्म और नाम परिवर्तन करके हेमा से निकाह कर लिया, ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक़ ना देना पड़े। उनके निकाहनामा में लिखा था- दिलावर ख़ान केवल कृष्ण (44 साल) 1,11,000 रुपये मेहर के साथ आयशा बी आर चक्रवर्ती (29 साल) को दो गवाहों की मौजूदगी में अपनी पत्नी स्वीकार करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!