Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने पर आपत्ति है तो मुख्यमंत्री से हो सकती है चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। बीजापुर राज्य अतिथिगृह में शनिवार को भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गैरसैंण कमिश्नरी का गठन छोटी प्रशासनिक के रूप में जनता को सहूलियत देने के लिए किया गया है। नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने को लेकर असंतोष के मसले का समाधान निकल जाएगा। इस मामले में संबंधित पक्ष चाहे तो मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की जा सकती है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इसे लेकर किसी को आपत्ति है तो उसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है। पूरी पार्टी एकजुट है। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार किया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून में भाजपा की तीन दिनी चिंतन बैठक 12 मार्च से होनी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भी प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से इन्कार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी बैठक में प्रदेश में किसी भी बदलाव को लेकर चर्चा से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हर महीने कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी से जुड़े तमाम बिंदुओं पर चर्चा की जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!