Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली : भाजपा नेताओं के साथ स्टेज पर मौजूद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में शामिल होने के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंच गए हैं। वह भाजपा नेताओं के साथ स्टेज पर मौजूद हैं। देर रात उन्होंने बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। सभा स्थल और कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोंन से भी निगरानी हो रही है। मैदान के आसपास 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बड़ी संख्या में लोग ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जमा हुए हैं।
  • कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रैली को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अभिनेता मिथुन का ब्रिगेड परेड ग्राउंड में स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित हैं।
  • राज्य भर से भाजपा कार्यकर्ता और नेता बिग्रेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। रैली के दौरान  भाजपा को 10 लाख से ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। लाखों लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई। यहां मोदी का मुखौटा पहने तथा ढोल नगाड़े के साथ भाजपा कार्यकर्ताओंं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। लोग बिग्रेड ग्राउंड पहुंचने लगे हैं।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शआमिल होने के अटकलों के बीच उनसे कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कोलकाता में मुलाकात की। विजयवर्गीय ने मिथुन से बेलगछिया में उनके निवास पर मुलाकात की। इससे अभिनेता के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कहा , ‘मैंने उनसे (मिथुन चक्रवर्ती) टेलीफोन पर बात की है। मैं उनके साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकूंगा।’ 70 साल के मिथुन चक्रवर्ती इस्तीफा देने से पहले दो साल तक टीएमसी के राज्यसभा सांसद रहे।

बंगाल में हिंसा की निंदा करते हुए राज्यसभा में अपनी सदस्यता छोड़ने का एलान करने वाले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान के अलावा कई अन्य नेता भी उपस्थित थे। त्रिवेदी को सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ बताते हुए नड्डा ने कहा कि पहले वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब वह सही पार्टी में हैं। वहीं, त्रिवेदी ने कहा कि वह इस स्वर्णिम क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों में परिवार सर्वोच्च हैं, लेकिन भाजपा में लोग सर्वोच्च हैं। त्रिवेदी ने मोदी सरकार की कोविड-19 महामारी से निपटने और पड़ोसी देशों से जुड़े मुद्दों के लिए सराहना की।

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई लोक कलाकारों को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। राज्य में इस साल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। परिणाम दो मई को आएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!