Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिम्मेदारों से नहीं मिली मदद तो चंदा इकट्ठा कर खुद ही सड़क बनाने में जुटे देहरादून की आर.के. पुरम कालोनी के लोग

जाने-माने फिजिशियन डॉ . एस.डी. जोशी बोले दुःख होता जनप्रतिनिधियों की बहानेबाजी सुनकर

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दावा करते हैं कि देश में सड़क निर्माण का कार्य रिकॉर्ड 30 किलोमीटर प्रतिदिन पहुँच गया है। यह दावा उत्तराखंड में धरातल पर दिखाई नहीं देता। अगर दिखाई देता तो लोगों को चंदा इकठ्ठा कर सड़क निर्माण कार्य नहीं करवाना पड़ता।

जी हाँ, देहरादून की विधानसभा से महज एक किलोमीटर दूर वीआईपी कही जाने वाली आर.के पुरम कालोनीवासियों ने अपने स्तर से सड़क निर्माण कर सरकार के साथ ही शासन- प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है। लंबे समय से खस्ताहाल हो चुकी सड़क के निर्माण को लेकर कॉलोनी वासियों ने पार्षद, विधायक और मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाई लेकिन कहीं से कोई हल नहीं निकला जिसके बाद थक हार कर निराश कॉलोनी वासियों ने आपस में चंदा जमा कर अपने स्तर से ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। अब आप सोच सकते हैं कि जब देहरादून शहर में लोगों को चंदा जमा कर सड़क का निर्माण करना पड़ रहा है तो पहाड़ों में स्थिति क्या होगी..?

जानकारी के अनुसार जोगीवाला चौक की बद्रीपुर रोड़ पर स्थित आर.के.पुरम कालोनी की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्डे ही गड़डे हो चुके हैं। खस्ताहाल सड़क से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इन गड्डों के कारण कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क निर्माण को लेकर लोग स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्षद कपिल थापा से लेकर क्षेत्र के तत्कालीन विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दरबार में भी भी कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चारों तरफ से निराश लोगों ने आखिरकार आपस में पैसे जमा कर अपने स्तर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

डॉ .जोशी बोले दुःख होता है जनप्रतिनिधों का रवैया देखकर

जाने-माने डॉक्टर एसडी जोशी भी इसी आर.के.पुरम कालोनी में रहते हैं। सड़क की दुर्दशा से चितिंत डॉक्टर जोशी कहते हैं कि व्यक्तिगत स्तर से उन्होंने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्थानीय पार्षद कपिल थापा, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। हर तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। स्थानीय कांग्रेसी पार्षद कपिल थापा तो यहां तक कहते हैं कि यह कालोनी भाजपा का वोट बैंक है इस सड़क का निर्माण भाजपा सरकार करवायेगी। इसका साफ सा मतलब है कि वह इस सड़क का निर्माण नहीं करवायेंगे। जनप्रतिनिधियों के इस रवैये से नाराज डॉ जोशी कहते हैं कि विधानसभा से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित कालोनी की सड़क की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है जिसमें प्रतिष्ठित लोग रहते हैं तो पहाड़ के सड़कों की हालत क्या होगी ? हर जगह से थक हारकर हम सभी कालोनीवासियों ने आपस मे पैसे जमा कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दरबार में भी नहीं हुई सुनवाई

डॉ जोशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जब डोईवाला के विधायक थे तब इस सड़क का निर्माण हुआ था। उसके बाद से इस सड़क की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। महज 300 मीटर सड़क के निर्माण को लेकर जनप्रतिधियों के पास 300 बहाने हैं। कभी बजट नही तो कभी अभी बरसात है उसके बना देंगे। उन्होंने कहा बड़ा दुख होता है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की इस तरह की बहानेबाजी देखकर।

बड़ी संख्या में लोग हो चुके हैं चोटिल

वहीं आर.के.पुरम कालोनी के संरक्षक केशर सिंह का कहना है कि उनकी कालोनी डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत आती है। कालोनी के प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधि लम्बे चौड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। आये दिन वृद्ध लोग और बच्चे इन गढ्डों की वजह से चोटिल हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!