Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया अभिनंदन समारोह

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून। आज नगर निगम सभागार में प्रदेश के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपए प्रतिदिन करने पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पर्यावरण मित्रों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य बात है कि हम संविधान निर्माता का जन्मदिन पूरे सप्ताह मना रहे है। कहा कि वह आज मंत्री पद तक पहुँचे हैं तो वाल्मीकि समाज के आशीर्वाद की बदौलत ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबका साथ सबका विकास को लेकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है उसको करती है। हमने प्रदेश के 6 हज़ार पर्यावरण मित्रों को 500 रुपए प्रतिदिन मानदेय देने का काम किया। आयुष्मान योजना, जनधन खाता आदि तमाम काम ऐसे है, जिनका लाभ वाल्मीकि समाज को मिल रहा है। इस समाज के उत्थान के लिए सरकार सदैव कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉo धन सिंह रावत, परिवहन मंत्री चंदनराम दास, विधायक राजपुर खजानदास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा भगवत प्रसाद मकवाना, पार्षद नीतू वाल्मीकि, विशाल कुमार, प्रिंस नोट, राजेन्द्र कोशला, राजीव राजोरिचा, कुलदीप मचल, अनेका क्षेत्री, कोमल गहलोत, सतीश आज़ाद, सतपाल जाटव आदि पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!