Breaking News :
>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा
देश

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के साथ ही प्रधानाचार्य पर भी होगी कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून।उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर अब परीक्षार्थी के साथ ही प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी स्तर पर नकल और अनुचित साधन पकड़े जाने का मामला संज्ञान में आता है तो प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वाले परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक जिले व तहसील में उड़नदस्तों की टीम को नियुक्त किया गया है। जिसका कार्य औचक निरीक्षण करना है।

28 मार्च से शुरू हुई 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अभी तक कहीं से भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। जोकि शिक्षा विभाग के कार्मिकों के लिए राहत की बात है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कक्ष में नकल रोकने के कड़े नियम बनाए हैं। परीक्षा के दौरान उसी विद्यालय के शिक्षक को कक्ष निरीक्षक तैनात नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में नियुक्त दोनों कक्ष निरीक्षक एक ही विद्यालय से भी नहीं होंगे। परीक्षा के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं उसमें 18 अति संवेदनशील हैं।

यहाँ नकल रोकने के लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1333 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सबसे अधिक 164 परीक्षा केंद्र पौड़ी जनपद व सबसे कम 40 परीक्षा केंद्र चंपावत में हैं।

10वीं कक्षा में 1,29,784 व 12वीं में 1,13,166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी हरिद्वार जिले में 42,661 और सबसे कम चम्पावत में 7,797 हैं। प्रदेश में 191 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व 18 अति संवेदनशील हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!