Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

“स्कूल और अस्पताल बनाने वाला शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूँ” : केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 12430 क्लासरूम का उद्घाटन किया। रजोकरी सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि ये क्लासरूम 250 स्कूलों के बराबर हैं। पिछले सात साल में 20 हजार क्लासरूम बने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अध्ययन किया है तो पाया है कि पूरे देश में सात साल में सभी राज्य सरकारों ने मिलाकर भी इतने क्लासरूम नही बने हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो काम कर रही है ऐसे काम देश का कोई भी राज्य नहीं कर सका है। दिल्ली सरकार के जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित है

दिल्ली सरकार बाबा साहेब और भगतसिंह का सपना पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया अगर देश की कोई भी सरकार दिल्ली सरकार की तरह अच्छी शिक्षा करना चाहती है तो मनीष सिसोदिया को उनके यहां कुछ दिन के लिए भेज देंगे, स्वास्थ्य में सुधार करना चाहती है तो हम सत्येंद्र जैन को भेज देंगे। दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अलग अंदाज में काम किया जा रहा है। देश के तमाम राज्य आज दिल्ली का अनुसरण करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पिछले कुछ दिन से देख रहे हैं कि देश के बड़े बड़े नेता हमें आतंकवादी कह रहे हैं। इन नेताओं को सबसे अधिक डर स्कूलों से लगता है। हम स्कूल अच्छे कर रहे हैं इससे ये लोग डर रहे हैं। ये लोग मुझे आतंकवादी कह रहे हैं। बड़े नेता केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली व अन्य राज्यों की जनता जानती है कि हकीकत क्या है। दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में ऐसे काम किए हैं, जो आज तक कोई भी सरकार नहीं कर सकी है। केजरीवाल ने भगतसिंह ने एक नारा दिया था इंकलाब जिंदाबाद, हमारा नारा है, इंकलाब जिंदाबाद,शिक्षा क्रांति जिंदाबाद।

विदित रहे कि दिल्ली के करीब 240 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम से जोड़ा जाएगा। अभी 12 हजार से ज्यादा क्लासरूम को स्मार्ट किया जाएगा। हालांकि सरकार की तरफ से इसका लक्ष्य 20 हजार के आसपास रखा गया है, जो 537 नई स्कूल बिल्डिंग के बराबर होंगे। प्रत्येक स्कूल के क्लासरूम में डिजायनर डेस्क होगा और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, बड़ा पुस्तकालय होगा। इसके साथ ही दिव्यांग छात्रों के लिए भी विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!