Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को EVM का नहीं बल्कि हार का डर सता रहा है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि रावत को EVM का नहीं, बल्कि कांग्रेस की हार का भय सता रहा है। इसीलिए वह स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों की ड्यूटी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले तक यशपाल आर्य को मुख्यमंत्री बनाने का झूठा सपना दिखाने वाले रावत की असल मंशा अब उजागर हो गई है। अब वे स्वयं दिन में ही मुख्यमंत्री होने का सपना देख रहे हैं और इसी भ्रम में घोषणाएं करने पर तुले हैं

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के दूसरे नेता अपनी पार्टी के घोषणा पत्र की पोल खोल रहे हैं, वहीं हरीश रावत एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वयं को भावी मुख्यमंत्री मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावत अनुभवी नेता हैं और उन्हें अपनी हार का अंदेशा हो गया है। इसीलिए वह अभी से हार के कारण तलाशते हुए ईवीएम और मतपत्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करते हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद यही कांग्रेस नेता अपनी हार के लिए EVM की तकनीक पर अंगुली उठाते नजर आएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस की विश्वसनीयता का ढोल जनता के सामने फूट चुका है और रावत हैं कि वादों के फटे ढोल को बजाने में लगे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!