Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने बच्चों के लिए किया चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान एवं समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं संगठन के मेडल से सम्मानित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च, 2022, मंगलवार, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बच्चों की प्रतिभा उजागर करने के लिए टर्निंग प्वाइंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और आकाशदीप, मित्रलोक, दीप लोक क्षेत्र के स्थानीय बच्चों के लिए चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

समाजसेवी सविता कपूर ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान एवं समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं संगठन के मेडल से सम्मानित किया गया। संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए श्रीमती कपूर ने कहा कि मानवधिकार संगठन समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजन कराता रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगभग 2 साल बाद बच्चों को स्कूल जाने का मौका मिला और इसमें बच्चों को चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वारा शामिल होने का मौका मिला। मैं संगठन और संगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कोरोना काल से बच्चों को मानसिक रूप से भरने के लिए ऐसे आयोजन रखा।

कार्यक्रम में उपस्थित साधना जयराज ने बच्चों को अपने द्वारा पर्यावरण के बारे में जानकारी दी और शिवरात्रि के मौके पर सभी को अपने अभिभावकों का सम्मान करने और उनको प्रणाम करने की शिक्षा प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय आये हैं मैं उनको बहुत बधाई देता हूँ।

प्रथम, द्वितीय आए हुए बच्चों के नाम

टर्निंग प्वाइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता-परिणाम

कला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान : माही कुमारी, अर्चित चौधरी
द्वितीय स्थान : विनय कांत, सृष्टि रावत, आयुष नीरज, अरहान
तृतीय स्थान : कनिष्क पटवाल, शुभम रावत, अंकिता सेमवाल, दीया भट्ट, जोहा, बतूल रानी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
प्रथम स्थान : मयंक शर्मा, आरुष
द्वितीय स्थान : साक्षी शर्मा, शिवम, सफिया, संजीत
तृतीय स्थान : मोहित, सोफिया, सारा, आसमा, अनुकल्प

श्रीदेव सुमन नगर भाग 2 के बच्चों की प्रतियोगिता-परिणाम

कला प्रतियोगिता
ग्रुप – ए
प्रथम स्थान : अदिति कोठारी
द्वितीय स्थान : श्रेयांश सिंह
तृतीय स्थान : अनन्या घिल्डियाल, आराध्या जोशी

ग्रुप – बी
प्रथम स्थान : छवि कौशल
द्वितीय स्थान : आदित्य कोठारी
तृतीय स्थान : रॉबिन सिंह राणा

कार्यक्रम का संचालन सारिका चौधरी ने किया।
इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, विशंभर नाथ बजाज, जितेंद्र दंडोना, हरि ओम ‘ओमी’, घनश्याम वर्मा, शब्दावली भारद्वाज, अनिल आनंद, एस.पी. सिंह एवं टर्निंग प्वाइंट की सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता कपूर, सचिन जैन, साधना जयराज, सचिन गुप्ता, विशंभर नाथ बजाज, मधु जैन, विनय जैन अतिथि के रूप में रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!