Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डदिल्लीदेश

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत से स्‍वजनों में खौफ, उत्तराखण्ड के 6 और छात्र सुरक्षित लौटे

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च, 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखण्ड के छ: और छात्र यूक्रेन से सुरक्षित लौट आए हैं। इसमें एक छात्रा और पांच छात्र शामिल हैं। सुरक्षित लौटे इन छात्रों में दो देहरादून, दो हरिद्वार, एक यूएस नगर और एक पौड़ी जिले से है। वहीं यूक्रेन में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत होने से वहां फंसे उत्तराखण्ड के छात्रों के स्‍वजन सहम गए हैं। उन्‍हें अपने बच्‍चों की चिंता हो रही है। मंगलवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी यूक्रेन में फंसे कुछ छात्रों के परिजनों से मिले हैं।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर-बनबसा के जंगल के बीच स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही स्वदेश लाए जाने का अश्वासन दिया।

एक छात्र की गोलीबारी में मौत, फंसे छात्रों स्वजन सहमे

रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान शापिंग मॉल में राशन के लिए खड़े एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई। इसकी सूचना पर वहां फंसे भारतीय छात्र व उनके स्वजन सहम गए हैं। स्वजन छात्रों के सुरक्षित स्वदेश लौटने की दुआ कर रहे हैं। अब तक जितने भी छात्र वहां फंसे हैं। उनके स्‍वजन इस घटना के बाद से और ज्‍यादा परेशान हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!