Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के ऑनलाइन लीक

ऑनलाइन लीक हुई Hrithik Roshan की फिल्म Super 30, कमाई पर पड़ेगा असर?

Super 30 Online Leak बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के ऑनलाइन लीक होने की खबरें आ रही हैं और बताया जा रहा है कि फिल्म Tamilrockers ने लीक की है।

नई दिल्ली, बिहार के मशहूर मैथ्‍स टीचर आनंद कुमार पर बनी रितिक स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ (Super 30) ऑनलाइन लीक हो गई है। खबरें आ रही हैं कि फिल्म पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) पर लीक हुई है। माना जा रहा है कि फिल्म के लीक होने से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है

बता दें कि इस वेबसाइट के खिलाफ पहले भी कई बार कार्रवाई भी की चुकी है, इसके बावजूद वेबसाइट पर फिल्में लीक हो रही हैं। और फिल्म मेकर्स को फिल्म के लीक होने का डर बना हुआ था। हाल ही में ‘आर्टिकल-15’, स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम, ओह बेबी और कबीर सिंह को भी इसका शिकार होना पड़ा था।

कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि अभी सुपर-30 बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन कर रही है। ‘सुपर 30’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.83 करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी ओपनिंग की थी। उसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने इसमें बढ़ोतरी की है और फिल्म ने शनिवार को 18.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार तक फिल्म का कलेक्शन 30.02 करोड़ हो गया और माना जा रहा है रविवार को भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। वहीं वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

कैसी है सुपर-30?
फिल्म की काफी लोग तारीफ कर रहे हैं और पहला पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म सुपर 30 के शुरुआती हिस्से में आनंद कुमार के कॉलेज के जीवन को दर्शाया गया है कि वह किस प्रकार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं। फिल्म आपको अंत तक आपकी सीट से बांधे रखती है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन में संसाधनों की कमी के बाद भी अपनी इच्छाशक्ति के बल पर सफल होने का प्रयास करते रहते हैं।

किस पर बनी है फिल्म
निर्देशक विकास बहल द्वारा बनाई गई यह फिल्म बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बनाई गई है, जो कि अपने सुपर 30 टीचिंग प्रोग्राम के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वो गरीब बच्चों को आईआईटी में एडमिशन के लिए तैयार करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!