Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही

पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही का मंजर, हालात बेकाबू, 65 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

नेपाल में लगातार हो रही बारिश से भीषण तबाही का मंजर है। यहां बाढ़ से मरने वालों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। फिलहाल वहां हालात बेकाबू हो चुके हैं।

काठमांडू, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश से नेपाल में बाढ़(Flood) और भूस्खलन (Landslide) ने हालात बदतर बना दिए हैं। बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 तक हो गई है। वहीं इस बाढ़ में 38 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ के बाद 30 लोग लापता हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। नेपाल में बाढ़ से 28 जिले प्रभावित हुए हैं। अबतक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1146 लोगों को बचाया गया है।

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अभी दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका जताई है। बाढ़ के कारण कई मुख्य राज्यमार्गों पर यातायात ठप है। देश के ज्यादातर इलाके जलमग्न हैं। ढाई हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। करीब 1,500 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।बाढ़ से नेपाल में ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया। फिलहाल, रेस्क्यू टीमें राहत बचाव और खोज कार्यों में लगी हुई हैं। जिसके लिए देशभर में कुल 27 हजार 380 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसी तरह काठमांडू घाटी में लगभग 8,856 कर्मियों को तैनात किया गया है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से नेपाल में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिन इलाकों में बाढ़ आई है उन्हें वहां से निकालकर सुरक्षित इलाकों पर भेज दिया गया है। यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। सभी प्रमुख राजमार्गों पर लोगों की आवाजाही बाधित है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 6000 लोग बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके घरों में पानी भर गया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाय़ी गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ललितपुर, कावरे, कोटंग, भोजपुर और मकनपुर सहित विभिन्न जिलों से लोगों के मारे जाने की सूचना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!