Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ‘वॉर’

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून । रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के साथ दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फ़िल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कई देशों में टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में बनी हुई है।

ट्रेड जानकारों के अनुसार, पहले हफ़्ते में वॉर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 315 करोड़ हो चुका है। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर तो फ़िल्म नंबर 1 बनी ही हुई है, विदेशों में भी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल है। अमेरिका में वॉर नौवें स्थान पर रही है। कनाड़ा में सातवें स्थान पर, ब्रिटेन मे नौवें स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया मे आठवें और न्यूज़ीलैंड में छठे स्थान पर कब्ज़ा जमा हुआ है। आस्ट्रेलिया में फ़िल्म को 27 स्क्रींस से 16.94 लाख रुपये हासिल हुए हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड में 18 स्क्रींस से 11.08 लाख रुपये बटोरे हैं।

वॉर ने 5 दिन के ओपनिंग वीकेंड में ही 225 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर कर लिया थ। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, फ़िल्म ने सिर्फ़ ओवरसीज़ में क़रीब 50 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था और 2019 की हाइएस्ट ओपनिंग ग्रॉसर फ़िल्म बनी थी। वॉर 2 अक्टूबर को ओवरसीज़ में 1350 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। लम्बे अर्से बाद किसी भारतीय फ़िल्म को विदेशों में यह मुकाम हासिल हुआ है।

200 करोड़ क्लब में रितिक की दूसरी, टाइगर की पहली फ़िल्म

मंगलवार को वॉर ने सात दिनों का सफ़र पूरा किया और दशहरे के मौक़े पर फ़िल्म ने भारत में भी ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ने 215 करोड़ का शानदार कलेक्शन सात दिनों में कर लिया है। 2019 में 200 करोड़ तक पहुंचने वाली वॉर सबसे तेज़ फ़िल्म बन चुकी है।

कम से कम 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली रितिक की यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले उनकी कृष 3 अकेली फ़िल्म है, जो 200 करोड़ क्लब में शामिल है, जिसने 240 करोड़ से अधिक लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। वहीं, टाइगर श्रॉफ की यह पहली फ़िल्म है, जो 200 करोड़ क्लब में पहुंची हो। वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वाणी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। फ़िल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ की गयी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *