Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
आर्थिक गतिविधियाँ

धनतेरस पर सोने की सेल में कमी आएगी

आकाश ज्ञान वाटिका । कीमतों में अच्छी-खासी तेजी होने के कारण घरेलू बाजार में मांग कम होने से धनतेरस पर इस बार सोने की चमक फीकी ही रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार धनतेरस पर सोने की खरीदारी आधी रह सकती है। भारतीय सर्राफा और ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया है कि मांग में गिरावट के कारण इस धनतेरस पर सोने की बिक्री 50 फीसद गिर सकती है।

सुरेंद्र मेहता ने कहा, “धनतेरस पर हर साल सोने की बिक्री 40 टन के आंकड़े को छूती है। हालांकि, कमजोर मांग के कारण इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री में 50 फीसद की गिरावट आ सकती है।” साथ ही मेहता ने बताया कि ऊंची कीमतों और आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी के कारण सोने के आयात में भी गिरावट देखी गई है। उन्होंने बताया कि भारत ने इस साल सितंबर महीने में केवल 26 टन सोने का आयात किया है, जो कि एक साल पहले के 81.71 के टन मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया कि सोने के आयात में पिछले साल की तुलना में 68.18 फीसद की गिरावट देखी गई है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल जुलाई में सरकार द्वारा केंद्रीय बजट में सोने पर आयात शुल्क को 10 फीसद से बढ़ाकर 12.5 फीसद किये जाने के बाद से सोने का निर्यात कई सालों के निम्न स्तर पर आ गया है।

सुरेंद्र मेहता ने बताया कि भारत में तीन तरह की गोल्ड डिमांड होती है। पहली वेडिंग डिमांड, दूसरी फेस्टिव सीजन डिमांग और तीसरी रेगुलर डिमांड। उन्होंने कहा कि बाजार में तरलता के संकट के कारण रेगुलर डिमांड पहले से ही कम चल रही है और दूसरी तरफ खरीदार उच्च कीमतों के कारण सोने में निवेश करने से बच रहे हैं। साथ ही मेहता ने कहा कि पहले से कम हो रही गोल्ड डिमांड के अब फेस्टिव सीजन में भी कम ही रहने के आसार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!