Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन

कितनी बदल गयी हैं एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया

कितनी बदल गयी हैं Dimple Kapadia, इस तस्वीर का सच जानकर दंग रह जाएंगे!

नई दिल्ली,अक्षय कुमार की सास और वेटरन एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया हॉलीवुड में काम कर रही हैं। वो भी क्रिस्टोफर नोलान जैसे टैलेंटेड और जाने-माने निर्देशक के साथ। फ़िल्म डिम्पल एक अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी, जिसकी झलक उस तस्वीर में नज़र आयी, जो फ़िल्म के सेट से लीक हुई है। इस तस्वीर में डिम्पल, नोलान के साथ दिख रही हैं।

इस फोटो को नोलान के एक फ़ैन ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। फोटो में डिम्पल सफ़ेद रंग के लिबास में हैं। उन्होंने कंधे पर शॉल डाली हुई है, मगर जो बात ध्यान आकर्षित कर रही है, वो है डिम्पल के बालों की चांदी। फ़िल्म का नाम TENET है। डिम्पल नोलान के साथ किसी बात पर चर्चा करती दिख रही हैं।

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें 

वैसे डिम्पल की यह पहली अंग्रेजी फ़िल्म नहीं होगी। कई साल पहले 2002 में उन्होंने लीला में काम किया था, जिसमें उन्होंने शीर्षक भूमिका निभायी थी। TENET में डिम्पल के अलावा आरोन टेलर जॉनसन, केेनेथ ब्रेनेग, क्लीमेंस पोइसी, माइकल केन, जॉन डेविड वॉशिंगटन, एलिज़ाेथ डेबिकी और रॉबर्ट पेटिंसन अहम किरदारों में नज़र आएंगे। पेटिंसन को भारतीय दर्शक ट्वायलाइट सीरीज़ के लिए पहचानते हैं।

TENET के विषय और कहानी को लेकर अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आयी है, मगर माना जा रहा है कि फ़िल्म नोलान की ऑस्कर नॉमिनेटेड वॉर ड्रामा डंकर्क का फॉलोअप है। इस फ़िल्म के लिए नोलान को बेस्ट डायरेक्टर केटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। ख़बर यह भी आ चुकी है कि TENET को सितम्बर में मुंबई में भी शूट किया जाएगा।

बॉलीवुड की बात करें तो 62 साल की डिम्पल चुनिंदा फ़िल्में ही कर रही हैं। 2015 में वो वेल्कम बैक में नज़र आयी थीं। अगले साल वो अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!