Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Anushka Sharma ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, ‘क्या मुझे सफाई देने की जरूरत है?’

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का ने ज्यादा फिल्मों काम नहीं किया। 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में आखिरी बार नजर आईं थीं। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही ऐसी कोई खबर है कि वो किसी फिल्म में काम कर रही हैं।

अनुष्का करीब एक साल से छुट्टी पर हैं और पति के साथ टाइम स्पैंड कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्हें एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब इन सब कयासों पर अनुष्का ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस बारे में किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

अनुष्का ने कहा,एक्ट्रेस शादीशुदा है तो लोग पूछने लगते हैं क्या वो प्रेग्नेंट हैं? अगर वो किसी को डेट कर रही है तो लोग सवाल करने लगते हैं कि शादी करने वाले हैं कि नहीं? ये काफी बुरा है। आपको सैलिब्रिटी को इतनी छूट देनी चाहिए कि वो अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी सके। हर मामले में कूदने की क्या जरूरत होती है। आप क्यों ऐसी चीजें करते हैं जिससे सिलेब्रिटीज को जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है? क्या मुझे कुछ सफाई देने की जरूरत है? नहीं!

‘एक्ट्रेस शादी कर लेती है तो उसके बारे में कुछ ना कुछ बाते शुरू हो जाती हैं। अगर किसी ने ढीले कपड़े पहने हुए हैं तो वो ट्रेंडी भी हो सकते हैं, लेकिन लोग ढीले कपड़ों को देखकर बातें बनाने लगते हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!