Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जन विश्वास यात्रा के समापन पर बरेली में गृहमंत्री अमित शाह बोले : ’50 प्रतिशत मतदान भाजपा का होना चाहिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून। जन विश्वास यात्रा के समापन पर शुक्रवार को बरेली आए गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की नब्ज भी टटोली। यात्रा को संबोधित करने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे तो कैबिनेट मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी पहले ही वहां पर मौजूद थे। देर रात तक चली बैठक में जिलावार पार्टी की स्थिति का फीड बैक लिया गया। गृह मंत्री ने मंत्रियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से पूछा कि इस बार 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट पार्टी के हिस्से में लाने की योजना क्या है। पदाधिकारियों बिंदुवार इसकी जानकारी दी। बताया कि माहौल पार्टी के पक्ष में है। इसके बूते तीन सौ सीटों से पार जाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह रात्रि प्रवास भी करेंगे, यह पहले से तय हो गया था। बृज क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति के 35 सदस्यों को रात की बैठक में शामिल करने की तैयारी थी। लेकिन ऐन मौके पर इसमें अचानक परिवर्तन कर दिया गया। संगठन के सिर्फ प्रमुख पदाधिकारियों को ही बुलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यात्रा में शामिल होने के लिए पहले ही बरेली आ गए थे। बाद में संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी लखनऊ से बरेली आ गए। सर्किट हाउस में बैठक शुरू हुई जिसमें पूछा गया कि क्षेत्र में पार्टी का माहौल क्या है। विपक्षियों की क्या तैयारी है। सभी से कहा गया कि इस बार कुल मतदान का 50 प्रतिशत अपने पक्ष में लाने का लक्ष्य पूरा करें। क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने के दिए निर्देश।

अगले चरण के कार्यक्रम हुए तयः 9 जनवरी 2022 को जन विश्वास यात्रा समाप्त हो जाएगी। लखनऊ के रमाबाई मैदान में जनसभा की जाएगी। इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। संगठन के पदाधिकारियों को बताया गया कि सभी शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी महाभोज का आयोजन करना है। मकर संक्रांति पर हर जिले में कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को प्रमुखता से शामिल करें। उनके साथ मकर संक्रांति मनाएं। जनवरी में घर-घर संपर्क का अभियान भी चलाया जाएगा। महिला, युवाओं की टोलियां अपने संपर्क के लोगों से मुलाकात करेंगे। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं की टोलियां बनेंगी। ये अपने वर्ग के लोगों से संपर्क करेंगी। सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। लाभार्थियों से मिलकर उन्हें भाजपा की उपलब्धियां बताई जाएंगी। घरों तक पहुंचने की विस्तृत रूपरेखा संगठन की क्षेत्रीय टीमों के जिम्मे दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!