Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आयेंगे रामपुर, सुरक्षा में 2000 जवान होंगे तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शनिवार, रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर आएंगे। वह रठौंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटा रुकने के बाद यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री 2:50 बजे हैलीपेड से रठौंडा पहुंचेंगे। यहां किसान मेला स्थल पर जनसभा होगी, जिसमें 2:55 बजे मुख्यमंत्री पहुंच जाएंगे।

जनसभा को संबोधित करने के बाद 3:55 बजे वापस चले जाएंगे। भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को रामपुर पहुंच रही है, जिसका समापन रठौंडा में होगा। बिजनौर से शुरू हुई यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलाें में घूमने के बाद रठौंडा पहुंचेगी। इस मौके पर विशाल जनसभा होगी, जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा में दो हजार जवान लगाए गए हैं, जो चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा रामपुर में समाप्त हो रही है। यह यात्रा बिजनौर से शुरू हुई थी। यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वह रठौंडा शिव मंदिर के सुंदरीकरण का शिलान्यास करेंगे। बाद में रठौंडा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो हजार जवानों को लगाया गया है। जिले के अलावा मंडल के दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 सीओ और 30 थाना प्रभारी तैनात किए गए। 200 से ज्यादा दारोगा और 1200 सिपाही भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी और फायर सर्विस के जवान भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में रहेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था डयूटी में लगे पुलिस बल को ग्राम रठौंडा में डीएम और एसपी ने ब्रीफ किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!