Breaking News :
>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
देश

दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालत पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई दिल्ली एवं एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद बने हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार दोपहर अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के भी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को होने वाली इस अति महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली-एनसीआर के अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह बैठक के बाद कुछ अहम एलान भी कर सकते हैं।

एनसीआर के अधिकारी  होंगे  बैठक में शामिल 

  • इस अहम बैठक में दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे। पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।
  • एनसीआर के शहरों में सबसे बुरा हाल गुरुग्राम में है। यहां रोजाना औसतन 150 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम में 180 नए कोरोना मरीजों के साथ पांच मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरुग्राम में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पचास का आंकड़ा पार कर संख्या 51 हो गई है।
  • वहीं पड़ोसी जिले फरीदाबाद में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 227 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में मरीजों की की कुल संख्या 1807 हो गई है।
  • उधर, उत्तर प्रदेश के एनसीआर के जिले में शामिल गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनके गुप्ता के मुताबिक, बुधवार को जिले में 35 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक सोसायटी के चार लोग और डासना के एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 718 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!