Breaking News :
>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
ताज़ा खबरेंविशेष

“‘काश… मैं तेरे सारे दर्द ले पाती”, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट सुशांत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने डाली

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इस दुनिया से अचानक एक उभरते हुए सितारे का यूं चला जाना हर किसी को लिए एक गहरा सदमा है। वहीं एक पिता ने जहां अपने इकलौते जिगर के टुकड़े को खोया है तो वहीं बहानों ने अपने भाई को। सुशांत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति एक के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। वहीं श्वेता सिंह ने एक बार फिर भाई के गम में एक और इमोशनल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके भी आंसू आ जाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पर भाई की तस्वीर के साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखा। श्वेता ने लिखा, ‘मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है। मैं जानती हूं कि तुम काफी दर्द में थे और मैं जानती हूं कि तुम एक फाइटर थे और इससे बहादुरी से लड़ रहे थे। मुझे माफ करना मेरा सोना… जिन भी तकलीफों से तुम गुजरे, उसके लिए माफी चाहती हूं… काश की मैं तेरे सारे दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुझे देती। तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपना देखना सिखाया, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी और बहुत-बहुत ज्यादा प्यार किया जाएगा… तुम जहां भी हो मेरा बेबी खुश रहो।’

श्वेता ने आगे कहा, ‘मेरे सभी प्रियजन, मैं जानती हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन नफरत की जगह प्यार को, क्रोध की जगह दया और करुणा को चुनें।’

आपको बता दें कि34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!